इको और स्विफ्ट में जबरदस्त भिड़ंत, मय सवारियों के इको गिरी खाई में
इको में सवार 8 लोगों के आई मामूली चोटें
पुलिस ने भिजवाया सभी घायलो को अस्पताल
घायल दर्द से कराहते रहे, डॉ. ए सी की हवा हवा खाते रहे
घटना गंजडुंडवारा पटियाली मार्ग की

कासगंज जनपद के पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग आस्था पैट्रोल पम्प के निकट स्विफ्ट और इको कार में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने पर इको कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे बैठी आठ सवारियों के मामूली चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए पटियाली सीएचसी भिजवाया। इको कार में सवार थाना कासगंज के ग्राम खड़िया के रहने वाले हैं, जो एक ग़मी में शामिल होने गांव गढ़िया लोहारी थाना राजा का रामपुर जिला एटा जा रहे थे। वहीं स्विफ्ट में सवार तीन लोग लखनऊ से गंजडुंडवारा आ रहे थे, जो बिल्कुल सुरक्षित हैं।