आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा बने 43वी वाहिनी पीएसी एटा के कमांडेंट

आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा बने 43वी वाहिनी पीएसी एटा के कमांडेंट।* लगभग एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा को 43वी वाहिनी पीएसी एटा का कमांडेंट पद पर नियुक्ति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई।बताते चले लगभग 3 वर्ष तक गोरखपुर में एसपी ट्राफिक के पद पर कार्यरत रहते हुए आदित्य प्रकाश वर्मा ने वहाँ यातायात नियमो का शत -प्रतिशत पालन कराते हुए,पूरे शहर में किसी भी वाहन चालक को कभी भी परेशान नही होने दिया।उनकी कार्यप्रणाली से पूरा शहर उनके गुणगान आज भी करता है।लगभग एक वर्ष पूर्व उनका स्थानांतरण कासगंज जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ,कुछ दिनों के उपरांत आपको आईपीएस जैसे गरिमामयी पद से विभूषित किया गया।आईपीएस बनने के उपरांत लगभग एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद उनको एटा पीएसी का कमाडेंट बनाये जाने पर उनके शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई,उनको बधाई देने का तांता सा लगा हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks