टीकाकरण के कम प्रतिशत वाले क्षेत्रों में चलेगी ‘मुस्कान एक्सप्रेस ‘

जिले में आज से दौड़ेगी ‘मुस्कान एक्सप्रेस’
-कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगी ‘मुस्कान एक्सप्रेस’
-टीकाकरण के कम प्रतिशत वाले क्षेत्रों में चलेगी ‘मुस्कान एक्सप्रेस ‘
एटा

जिले में कोविड-19 के अनुरूप व्यवहारों व कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोविड-19 टीकाकरण तथा कोविड-19 रूप व्यवहारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन एंड हेल्थ (ए.एच.आई) व यूनिसेफ के सहयोग से जनपद में टीकाकरण के कम प्रतिशत वाले क्षेत्रों में ‘मुस्कान एक्सप्रेस’ मोबाइल वैन चलाई जाएगी। मुस्कान एक्सप्रेस को कोविड-19 टीकाकरण एवं कोविड के अनुरूप व्यवहारों के संदेश देने वाले मैसेज से लैस किया गया है।

यूनिसेफ के डीएमसी आलोक वर्मा ने बताया कि जिले में कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में मुस्कान एक्सप्रेस के लिए रूट प्लान बना लिया गया है।

जिले में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुस्कान एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा। मुस्कान एक्सप्रेस पहले माह में जनपद के ब्लॉक सकीट, अवागढ़ व जैथरा ब्लॉक के गांव में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जाएगी। मुस्कान एक्सप्रेस का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना होगा। इसके माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी टीकाकरण अवश्य कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, प्रधान, जनप्रतिनिधि आदि का सहयोग भी लिया जाएगा।

जनपद में 2.63 लाख से अधिक पुरुषों ने कोविड-19 का टीका लगवाया है, जबकि लगभग 2 लाख महिलाओं ने कोविड-19 का लगवाया है। मुस्कान एक्सप्रेस के माध्यम से यह कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक महिलाओं के साथ सभी वर्ग के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks