तीन दिवसीय जय भारत भारत महाजन संपर्क अभियान का संपन्न

तीन दिवसीय जय भारत भारत महाजन संपर्क अभियान का संपन्न
भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्वान- आशीष शर्मा
मोदी नगर 21 अगस्त ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से तीन दिवसीय जय भारत महाजन संपर्क अभियान के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी मोदी नगर के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में जोरदार तरीके से चलाया गया । शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने आगामी विधानसभा 2022 में भाजपा की भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आवाह्वान किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व वार्ड अध्यक्षों ने वार्डों में घूम कर कांग्रेस पार्टी की नितियों से अवगत कराया और भाजपा सरकार की गलत नीतियों जैसे पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, सरसों का तेल में बढ़ती दरों से आमजन व महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है । जगह- जगह सड़कों में गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं नगर में डाली जा रही सिवरेज में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है, सिवरेज निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है । जन संपर्क अभियान के तहत भाजपा सरकार की नितियों का कांग्रेसजनों ने जम कर विरोध किया और आगमी विधान सभा चुनाव 2022 में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया ।
जय भारत जन सम्पर्क में मुख्य रूप से शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शहर महासचिव नंदकिशोर , शारदा सैन ,शहर प्रवक्ता डॉ जे पी सिंह, शहर सचिव गुलबीर भारद्वाज, ईशांत सहगल, निर्मल पाॅल, मंजू राणा, पवन कोरी, राम प्रवेश शर्मा, अनिल अरोड़ा काले,प्रदीप शर्मा, अजय शर्मा, आकाश वर्मा, रोहित सिंह सेवादल यूथ अध्यक्ष,शिवम शर्मा, अमन प्रजापति,राहुल शर्मा, अर्जुन प्रजापति, सहित सभी पदाधिकारियों व काग्रेंसजन मौजूद रहें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks