एटा ~ मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का हुआ आगाज


मिशन शक्ति जनपद एटा

एटा ~ मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का हुआ आगाज

महिलाओं एवं बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा फेज – 3 अभियान

एटा।कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तथा एसएसपी एटा ने महिलाओं को किया सम्मानित, साथ ही जनपद के प्रत्येक थानाक्षेत्र में भी अभियान के तहत महिलाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान एवं स्वाबलंबन के प्रति किया गया जागरुक – शासन की मंशानुरूप दिनांक 21.08.2021 से 31.12.2021 तक प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने व उन्हें जागरूक करने के दृष्टिगत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण, महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदीबेन पटेल व मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजधानी लखनऊ में किया गया जिसमें प्रदेश भर में 59 हजार ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति कक्ष स्थापित करते हुए मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 जनपदों की कुल 75 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल एवं एसएसपी एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार एटा में गोष्ठी कर जनपद एटा में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं, महिला पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी दी गयी जहां उन्हें बताया गया कि महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध ( जैसे दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, चैन स्नैचिंग इत्यादि ) घटनाओं के दृष्टिगत एक समग्र अभियान *‘‘मिशन शक्ति अभियान’’* का तृतीय चरण चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करना है । मीटिंग में उपस्थित सभी महिलाओं/ पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि जनपद में महिला उपनिरीक्षक तथा महिला पुलिस आरक्षियों की संख्या के अनुरूप पुलिस थानों पर 3 से 4 बीटों पर एक-एक महिला बीट बनाई जा रही है तथा इसमें दो-दो महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त की जायेगीं । इसमें महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर टीम बनाते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जायेगी जिन्हें "महिला बीट पुलिस अधिकारी" का नाम दिया जाएगा जो गांव में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए किसी भी हिंसा के मामले में अथवा अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देकर अपेक्षित कार्रवाई कराना सुनिश्चित कराएंगी । उन्हें यह भी बताया गया कि छोटी-छोटी शिकायतों को भी पुलिस के संज्ञान में देने से समय से सम्यक कार्रवाई होने पर बड़ी आपराधिक घटना को रोका जा सकता है । महिला बीट पुलिस अधिकारी नियमित रुप से बीट/गांव का भ्रमण करेंगी तथा प्रत्येक गांव नियमित रुप से महिलाओं से वार्ता कर उनसे सम्बंधित समस्याओं को सुना जायेगा तथा गांव की अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। शासन द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे डॉयल 112, 1090, 181, 1076 तथा महिला हेल्प-डेस्क आदि के सम्बंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा । इस दौरान मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रथम तथा द्वितीय चरण में प्रशंसनीय कार्य करने तथा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं, महिला पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये । इस मौके पर विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाएं, साधारण गृहणियां, स्कूली बालिकाएं, अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे । इसके साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भी उक्त अभियान के अनुपाल हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों पर भी महिलाओं को उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया एवं उनकी समस्याओं के विषय में वार्ता की गयी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं टोल-फ्री नम्बरों के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks