बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 175/21 धारा 363, 366, 504 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त श्याम कुमार पुत्र हाकिम सिहं निवासी गोकनी थाना मारहरा जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना* - दिनांक 12.07.2021 को थाना मारहरा क्षेत्र निवासी वादी द्वारा थाना मारहरा एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 10.07.2021 को गांव का ही श्याम कुमार पुत्र हाकिम सिंह वादी की पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना मारहरा एटा पर मुअसं- 175/21 धारा 366, 504 भादवि बनाम श्याम कुमार पंजीकृत किया गया। *बरामदगी* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 16.08.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, तथा आज दिनांक 20.08.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक श्याम कुमार को कुटैना नहर पुल के पास से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.श्याम कुमार पुत्र हाकिम सिहं निवासी गोकनी थाना मारहरा जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
  2. का0 1388 विजेन्द्र सिहं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks