एक करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का एलान

#Lucknow…
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े एलान
◾एक करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का एलान
◾28 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश अनुपूरक बजट को युवाओं, कोरोना योद्धाओं और फील्ड कर्मचारियों को समर्पित किया।
◾मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के हित में बड़ी पहल करते हुए “प्रतियोगी परीक्षा भत्ता” की अभिनव घोषणा की है।
◾सीएम ने एक करोड़ युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने का एलान भी किया है।
◾इसके अलावा, 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनधारकों को एक जुलाई 2021 से 11 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 28 फीसदी मंहगाई भत्ते की सौगात भी मिली है।
◾सीएम की इस घोषणा का पूरे सदन ने भरपूर गर्मजोशी से स्वागत किया।
◾घोषणा के अनुसार 01 जुलाई 2021 से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 17 फीसदी के स्थान पर अब 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
◾राज्य सरकार युवाओं के लिए ₹3,000 करोड़ का एक विशेष कोष तैयार करने जा रही है। इस कोष में काॅरपोरेट समूहों, विभिन्न वित्तीय संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के योगदान भी होगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks