
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, एक वारंटी अभियुक्त अब्दुल वासिद गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 17.08.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त अब्दुल वासिद पुत्र जाहिद हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा सम्बन्धित केस नं0 1863/2018 धारा 323, 504, 506 भादंवि थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अब्दुल वासिद पुत्र जाहिद हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागांव जनपद एटा