एक अभियुक्त को किराने की दुकान से चोरी करते हुए गिरफ्तार

एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नया गांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किराने की दुकान से चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 17.08.2021 को समय करीब प्रातः 6:30 बजे वादी अवधेश पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम बरखिरिया थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज अड्डा सराय अगत पर स्थित दुकान से चोरी करते हुए एक अभियुक्त को चोरी किए हुए माल सहित आम जनता की मदद से थाना नयागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. इंद्रपाल पुत्र रामचरण निवासी रणधीर पुर थाना नयागांव एटा बरामदगी
    1- 5 लीटर सरसो का तेल।
    2- 2 लीटर रिफाइन्ड।
    3-निरमा सर्फ 3 पैकेट 2 किलो
    4- मोमबत्ती पाँच पैकेट,
    5-टुवैन्टी विस्कुट 2 पैकेट
    6- माचिस के 7 पैकेट
    7- 04 नहाने के ग्लोरी साबुन
    8- सुखे दूध के 16 पैकेट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks