प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मोटरसाइकिल रैली को जिला प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने के कारण रोका गया।

एटा।आज शहर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले के नेतृत्व में होने वाली विशाल बाइक रेली को जिला प्रशासन की ओर से अनुमति ना मिलने के कारण स्थगित करना पड़ा जिसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आगामी समय में जल्द ही एक विशाल जनसमूह के साथ भारी संख्या में रैली करने का ऐलान भी किया है कि अगर जिला प्रशासन अनुमति देगा रैली के लिए तो बहुत अच्छी बात है अगर नहीं देगा तो मैं शहर जनपद में गांव गांव से भारी संख्या में भीड़ एवं जन सैलाब इकट्ठा करूंगा जिसे प्रशासन रोक सके तो रोक ले तो वही जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई -बीजेपी मुर्दाबाद शराफत हुसैन जिंदाबाद शिवपाल यादव जिंदाबाद इत्यादि तरह से नारेबाजी हुई !
उपस्थित प्रशासन में मौजूद रूप से एसडीएम सदर श्री अलंकार अग्निहोत्री जी ,सीओ , नगर कोतवाली इंस्पेक्टर, इंद्रपुरी चौकी एसआई शिव कुमार, टीएसआई बचान सिंह एवं एलआईयू इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी जी मौजूद रहे।