02 सितंबर को फिरोजाबाद एवं 04 अक्टूबर को जनपद कासगंज मैं किसान महापंचायत कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध किया संघर्ष का एलान

एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सारे दिन हुई वर्षा के वाद भी कार्यकर्ताओं की दृण इच्छा शक्ति की वजह से श्री बालाजी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल बाईपास रोड कासगंज मैं संपन्न हुई उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के अधिकांश विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसान मजदूरों की खुलेआम लूट कर रहे हैं जिस वजह से आम आदमी बर्बाद हो रहा है इसे किसी भी हालात में बर्दास्त नहीं किया जाएगा 02 सितंबर को जनपद फिरोजाबाद एवं 04 अक्तूबर को जनपद कासगंज मैं किसान महापंचायत का आयोजन कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का मजबूती के साथ एलान किया एवं उक्त महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए ऊर्जावान क्रांतिकारी साथियों को संगठन के साथ जोडकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध छिडी जंग को मजबूत करने के निर्देश दिये पारदर्शिता के साथ ईमानदार, सामाजिक लोगों को संगठन में प्रमुख पदों पर नियुक्त करने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, कु0 नीरज सिंह प्रदेश सचिव, आशीष गांधी जिलाप्रभारी कासगंज, दुर्बेश यादव, जितेंद्र सक्सेना ,पप्पू भगत ,राहुल सक्सेना ,पप्पू राघव, सुरेंद्र सिसोदिया, राहुल नायक, गुड्डू यादव ,अनिल बघेल, सियाराम सिंह, अवनीश कुमार शिवकुमार सहित आदि किसान, नौजवान मौजूद रहे।