
आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 09.08.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद कासगंज के कार्यकर्ताओं एवं समस्त पदाधिकारियों की बैठक सोरों गेट के फार्म हाउस में प्रातः 11:00 बजे से होगी उक्त बैठक में किसानों के हक में ईमानदारी के साथ काम करने वाले लोगों को संगठन में प्रमुख रूप से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा किसान, मजदूरों की हो रही लूट को रोकने के लिए ब्यापक रणनीति तैयार की जाएगी उक्त बैठक के बाद जिलाधिकारी कासगंज से स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा।
दिनांक 10.08.2021 को प्रातः 10 बजे से जनपद एटा मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर आम किसान, नौजवान, महिलाओं की मासिक बैठक होगी उक्त बैठक में सर्वप्रथम संगठन में लम्बे समय से ईमानदारी के साथ काम कर रहे साथियों को ब्लॉक, तहसील, जनपद कमेटियों मे जिम्मेदारी सौंप समाज में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के द्वारा ब्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुत बडी संख्या में एक साफ सुथरी सैना खडी की जाएगी जो आने वाले समय में ऐतिहासिक रूप से काम करेगी जिसे समाज कई पीडीयो तक याद रखेगा
अपील :- भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए अग्रिम पंक्ति में खडे होकर सघर्ष करनेवाले नोजवान, किसान, मजदूर, महिलाओं का संगठन में स्वागत है।
निवेदक :-
अखिल संघर्षी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान यूनियन मो0
09456214768
08533991777