जनपद मेनपुरी के रठैरा निवासी बोबी को युवा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया

अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र सास्त्री ने संयुक्त रूप से जनपद मैनपुरी के गांव रठैरा निवासी राघवेंद्र उर्फ बोबी पुत्र सुल्तान सिंह की संगठन के प्रति आस्था एवं किसानों के प्रति लगाव को देखते हुए युवा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है उक्त नवनियुक्त पदाधिकारी से उम्मीद की जाती है कि अपने ग्रह जनपद, पडोशी जनपदों सहित प्रदेश एवं देश में संगठन विस्तार करते हुए निस्वार्थ भाव से किसान मजदूर नौजवान साथियों के हक में तन, मन, धन से निरंतर संघर्ष करने का काम करेंगे।
उक्त नियुक्ति पर :- तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इं0 अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबलेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, बलराम सिंह यादव जिलाध्यक्ष मैनपुरी, अनमोल शाक्य सहित आदि लोगों ने हर्ष ब्यक्त किया।