बाके बिहारी मन्दिर के दर्शन करते समय श्रद्धालुओं ने दी अपनी राय

बाके बिहारी मन्दिर के दर्शन करते समय श्रद्धालुओं ने दी अपनी राय

प्रशासन के अधीन श्रद्धालुओ को मिलनी चाहिए दर्शन के समय सुविधाएं

प्रदेश सरकार से मांगी जा रही भीड़ लगने ओर उसमे धक्का मुक्की के कारण असुविधाओं में समाधान होने की गुहार

मथुरा । वृंदावन रमण रेती में भगवान श्री बाके बिहारी जी का मुख्य मंदिर है । और आस्था के प्रति श्रद्धालु भारत के कोने कोने के साथ साथ विदेशों से भी उनके दर्शन के लिए आते है । चूंकि भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीला का भरपूर दृश्य मथुरा जनपद के मंदिरों में आपको भरपूर देखने को मिलेगा । न जाने कितने मंदिर रजिस्टर्ड है और कितने गेर रजिस्टर्ड किन्तु प्रभु की भक्ति में लीन श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुचते है । यह आस्था ही नही प्रभु की एक एक विशेष लीला का प्रमाण भी आपको मथुरा जनपद में आज भी देखने को मिलेगा ।

समस्या अब प्रदेश सरकार और यहा के प्रशासन से बनी हुई है हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि यहाँ के ट्रस्टी ही सारे कार्यभार को संभाले हुए है किन्तु हकीकत यह है कि बाके बिहारी जी के मुख्य मंदिर के लिए जो श्रद्धालु सड़क पर चल रहे है उनके आवागमन में काफी बड़ी समस्या देखने को मिल रही है । यही नही अगर किसी कारणवश किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब हो जाती है या भीड़ में गिर जाता है ओर तो उसकी मदत होना नामुमकिन सा नजर आया क्योकि जबरदस्त भीड़ के बीच मे आने और जाने का रास्ता भी एक हो जिस भीड़ पर काबू पाने का कोई रास्ता भी प्रशासन को वर्तमान स्थिति में नजर नही पढ़ रहा हो तो ऐसी स्थिति मथुरा जनपद के प्रशासन और प्रदेश सरकार के लिए बहुत की कमजोर स्थिति होना व्या कर रही है । जबकि अगर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन इसी भीड़ में चल रहे श्रद्धालुओ को एक कतार में लगाकर आने जाने वालों का रूट भी डायवर्ट कर दे तो बहुत कुछ हद तक इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है । क्योंकि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मे अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को भी ऐसी स्थिति में पहचाना नही जा सकता है । बुलंदशहर की एक महिला जो अपने परिवार के साथ बाके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुची जिन्होंने अपनी आप बीती में बताया कि स्थिति इस कदर बन गई थी कि उनके बेटे बहु ओर बुजुर्ग महिला का दर्शन करना काफी गंभीर स्थिति को बुलावा देने जैसा बन गया जिसके कारण बाके बिहारी जी के दर्शन भी नही हो सकें मामला यही खत्म नही होता ऐसी स्थिति में फंसने के बाद वापस निकलने का भी कोई अन्य रास्ता नजर नही आया और मजबूरन कई घण्टो एक दुकान पर रुकने के बाद वापस लौटने को मजबूर हो गई । इस ओर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मथुरा में दर्शन को जाने वाले काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने आप बीती की हकीकत बताते हुए सावधानी ओर प्रशासन की सख्ती मजबूत करने हेतु जिसके कारण श्रद्धालुओं को इस समस्या से आराम मिल सके जैसी योजना तैयार करवाने हेतु गुहार लगाई है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks