आधा घंटे की बारिश में दलदल बनी सडकें, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग

आधा घंटे की बारिश में दलदल बनी सडकें, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
एटा – शनिवार को हुई आधा घंटे की झमाझम बारिश में शहर के अधिरकांश मुख्य मार्गों की फुटपाथ एवं गली मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रही। वहीं खुदी एवं जर्जर पड़े मार्ग दलदल में तब्दील हो गए। जिन पर गुजरने में राहगीरों को बेहद समस्याओं को सामाना करना पड़ा।
शहर में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होकर डेढ़ से पौने दो बजे तक हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के अधिकांश गली मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रही। इसके साथ आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, निधौली रोड, अलीगंज रोड आदि मार्गों की फुटपाथों पर नाला चोक होने से जलभराव की समस्या बनी रही। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके के साथ ही नन्नूमल चौराहा से शिवसिंहपुर तिराहा तक जर्जर मार्ग पर बने अनेकों बड़े एवं गहरे गड्ढों में जलभराव के साथ की कीचड़ की बेहद समस्या बनी रही। सीवरेज कार्य के बाद से अब तक खुदे पड़े कटरा मोहल्ला,एमपी नगर आदि की मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील बने रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks