दहेज उत्पीडन के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दहेज उत्पीडन के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.01.2020 को वादिया श्रीमती जूली विश्वासी पुत्री राजपाल सिंह निवासी परौली सुहागपुर थाना जैथरा जिला एटा का प्रार्थना पत्र थाना जैथरा पर विपक्षीगणों द्वारा वादिया के साथ अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट डिजायर गाडी की माँग करने व माँग पूरी न होने पर गाली गलौज कर मार पीट करना जिससे वादिया का गर्भपात हो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ था, जिस पर थाना जैथरा पर उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 08/2020 धारा 498ए/323/504/506/313 आईपीसी व धारा 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। दिनांक 07.08.2021 को जैथरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त घटना के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. विनय पौल पुत्र ऐरिकपौल निवासी मकान नं0 बी 319 चुन्गी नं0 2 लालकुआ न्ई दिल्ली।

पंजीकृत मुकदमे का विवरण
1.मु0अ0स0 08/2020 धारा 498ए/323/504/506/313 आईपीसी व धारा 3/4 डीपी एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम ———–

  1. उ0नि0 एस0के0 निगम चौकी प्रभारी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
  2. का0 968 देवेन्द्र कुमार चौकी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
  3. का0 1100 रोहित चौकी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा
  4. म0का0 750 अनुराधा थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks