महिला को बंधक बना की लूट, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप
पीड़ित परिवार पहुचा पुलिस की शरण में
एटा । थाना कोतवाली देहात के गाँव बदरिया में दूसरे थाना व गाँव के लोगों द्वारा जबरन घर में घुस एक महिला की तमंचे की नोक पर न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे घर से उठा कर तीन दिनों तक बंधक बना कर रखा, कानों से कुंडल लूटे और सुनसान इलाके में बलात्कार का भी प्रयास किया । ऐसे ही कई आरोप लगाते हुये पीड़िता ने एक शिकायती पत्र पुलिस को सौप न्याय की गुहार लगाई है ।
