
एटा।गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन एवं अधिवक्ता परिषद के संगठनात्मक विस्तार के विषय पर परिचर्चा हेतु अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश एटा इकाई की एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर एटा के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा द्वारा की गई संचालन हिमांशु कुलश्रेष्ठ एडवोकेट द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह बौद्धिक प्रमुख सुभाष शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा एडवोकेट द्वारा उपस्थित सदस्यों को गुरु पूजन की महत्ता और उसे मनाने के उद्देश्य कै साथ साथ अधिवक्ता परिषद के गठन की आवश्यकता सम्बन्ध में बताया गया। बैठक को अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा एडवोकेट के अतिरिक्त अवधैश गुप्ता एडवोकेट, विनीत जौहरी एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बी पी सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र शर्मा उर्फ राजू बेदी एडवोकेट द्वारा भी संबोधित किया। इस अवसर पर बैठक में शान से नितिन चंद्रेश शर्मा, यशपाल सिंह राठौर श्रीमती प्रवेश भारद्वाज, संध्या भारती रामकुमार सिंह देवेश कुमार पाठक,संतोष कुमार, रक्षपाल सिंह शाक्य, उदय प्रताप सिंह राठौर, श्री कृष्ण यादव, विनोद कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार मिश्रा, हरी बाबू गुप्ता, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह विनय शर्मा प्रदीप गुप्ता शांतनु पाराशर, शरद कुमार रजत किशन माथुर, प्रदीप कांत अंकुर मिश्रा बृजेश भारती विजेंद्र सिंह चौहान यशवीर सिंह चौहान आदि सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे