नगला भूड में हुयी बलवा की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला भूड में हुयी बलवा की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.06.2021 को वादिया रीना पत्नी नौरंग सिंह निवासी नगला भूड थाना जैथरा जिला एटा द्वारा इस आशय की सूचना थाना जैथरा पर दी गयी कि दिनांक 17.06.2021 को वादिया द्वारा वादिया के जेठ से घर के पास बने तालाब में मिट्टी डालकर घर बनाने को मना करने पर अभियुक्तगणों द्वारा वादिया व वादिया के पुत्र के ऊपर नाजायज असलाहों से जान से मारने की नीयत से फायर करने जिससे वादिया के पुत्र के गाल मे गोली लग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी इस सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मु0अ0स0285/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 452, 323, 504, 506, 34 आईपीसी पंजीकृत किया गया थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें में कडी कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.07.2021 को उक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्त रहीश पाल को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

अभियुक्त का नामपता
1.रहीशपाल पुत्र जीवाराम निवासी नगला भूड थाना जैथरा जिला एटा

पंजीकृत मुकदमों का विवरण

  1. मु0अ0स0 285/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 452, 323, 504, 506, 34 आईपीसी थाना जैथरा एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 चरन सिंह
  2. का0 350 सतीश चंद्र
  3. का0 1506 सुधांशु सिंह
  4. का01296 विवेक ( चालक )

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks