05 दिन पूर्व थाना निधौली कलाँ क्षेत्र में हुई कार लूट की घटना का सफल अनावण, लूटी हुई कार के कागजात एवं नगदी सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – 05 दिन पूर्व थाना निधौली कलाँ क्षेत्र में हुई कार लूट की घटना का सफल अनावण, लूटी हुई कार के कागजात एवं नगदी सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। कार को 01 दिन पूर्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 13.07.2021 वादी विजय कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम रेनोसा थाना जलेसर एटा ने थाना निधौली कलाँ पर लिखित सूचना दी की वह टैक्सी चलाने का कार्य करता है तथा 2 दिन पूर्व एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अलीगढ़ जाने के लिए गाड़ी बुक करने का फोन आया, गाड़ी बुक करने के उपरांत उनको जब वह अलीगढ़ ले जाने लगा तो रास्ते में उन्होंने 2 लोगों को और बिठाया। रास्ते मे ही उन्होंने उल्टी करने का बहाना बनाया व वादी को बंदी बना कर उसकी कार(फोर्ड फीगो), मोबाइल फोन(समसुंग)और 2200 रुपये लूट कर ले गए इस सूचना पर थाना निधौली कलां एटा पर मुअस-153/21 धारा 394 भदवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह ने थानाध्यक्ष निधौली कला व प्रभारी इंटेलिजेंस विंग को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना निधौली कलाँ पुलिस एवं इंटेलिजेन्स विंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगरिया मोड़ से समय करीब 21:30 बजे दो अभियुक्तों को गाड़ी के कागजात, अन्य प्रपत्र व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी का विवरण
1-लूटी हुई कार के कागजात।
2-वादी विजय कुमार का ड्राइविंग लाइसेंस।
3- कार का बीमा, प्रदूषण का प्रमाण पत्र।
4- 1100 रुपये नगद।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- अवनीश उर्फ अक्कू पुत्र नेपाली निवासी लालपुर हेतु थाना निधौली कला एटा।
2- सुवेश कुमार उर्फ लाला पुत्र विनोद निवासी रूपसपुर थाना निधौली कला एटा।

प्रकाश में आये अभियुक्तों का नामपताः

  1. रंजीत उर्फ राज पुत्र नामालूम निवासी अहरमई थाना निधौली कलाँ।
  2. नरेंद्र उर्फ मोदी पुत्र नामालूम निवासी श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली देहात एटा।
  3. शरद पुत्र नामालूम निवासी कस्बा व थाना जलेसर एटा। गिरफ्तार करने वाली टीम
    (थाना निधौली कलाँ)
  4. उप निरीक्षक पुलकित शर्मा
  5. उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह
  6. आरक्षी रामेश्वर सिंह
  7. आरक्षी प्रिंस चौधरी
    5.चालक योगेंद्र कुमार

(इंटवलिजेंस विंग)
1.उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश
2.आरक्षी विजेंद्र सिंह
3.आरक्षी मनोज कुमार

  1. आरक्षी दीपक त्रिवेदी
  2. चालक मनी कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks