प्रतिबंध के बावजूद जात करने को उमड़ी भीड़

प्रतिबंध के बावजूद जात करने को उमड़ी भीड़
एटा – जलेसर कस्बा में प्रतिबंध के बावजूद छोटे मियां और बड़े मियां की दरगाह पर जात (पूजा-अर्चना) करने के लिए बृहस्पतिवार रात से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार तक पहुंचते रहे। इन दरगाह पर बुधवार और शनिवार को जात की मान्यता है। जिसमें स्थानीय लोगों के के साथ ही फिरोजाबाद, इटावा, बुलंदशहर, मथुरा जिलों के अलावा हरियाणा और राजस्थान प्रांत से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कोरोना कर्फ्यू में छूट के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई। पिछले दोनों हफ्तों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम के हालात रहे। इसे लेकर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जात का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही बाहर से आने वाली भीड़ के लिए प्रवेश निषेद्ध घोषित किया था, लेकिन लोग नहीं माने और बृहस्पतिवार रात भर दूर-दराज से लोग पहुंचते रहे। शुक्रवार को भी यह सिलसिला बना रहा। लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर डेरा डाल दिया।
प्रशासन ने भीड़ जुटने की सूचना पर डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार त्यागी और विवेक राजपूत को तैनात कर दिया। जिम्मेदारी दी गई कि शनिवार और बुधवार को शनि जात पर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराएं। आने वाले श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर वापस कराएं।
.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks