मैनपुरी जिले के 15 कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द,

मैनपुरी जिले के 15 कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द, चेक कर लें कहीं आपने एडमिशन तो नहीं ले रखा
मैनपुरी में चेतावनी के बाद भी शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र न भरने वाले 15 कालेजों की मान्यता समाप्त होने जा रही है. डीआईओएस मैनपुरी ने संबंधित कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ को पत्र लिखा है.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चेतावनी के बाद भी शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र न भरने वाले 15 कालेजों की मान्यता समाप्त होने जा रही है. डीआईओएस मैनपुरी ने संबंधित कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ को पत्र लिखा है. इसको लेकर पूर्व में कालेजों को तीन बार नोटिस जारी किए गए थे.

क्या है मामला
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 3 महीने से जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य चल रहा है. कालेजों को लिखित और मौखिक रूप से सूचनाएं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से और फोन करके दी गई. 2 सप्ताह पहले अंतिम चेतावनी दी गई थी कि 30 जून तक जो कॉलेज फीडिंग नहीं कराएंगे उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी.

उसके बाद भी जिले के 15 कॉलेजों ने यूं डायस प्लस की फीडिंग नहीं कराई. जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने कॉलेजों संचालकों प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही मानते हुए इन कालेजों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा है.
इन कॉलेजों पर होगी कार्यवाही
श्री गंगा चरन इंटर कॉलेज बरनाहल
जीबीजी हायर सेकेंडरी स्कूल डालूपुर
महाराजा तेज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिमायुंपुर
श्री अमीर सिंह उ.मा.विद्यालय दौदापुर नवीगंज बेवर
एसजेएलबी इंटर कॉलेज आगरा रोड
श्री आरबी उ.मा.विद्यालय राजपुर बांक
राजेश एजूकेशनल उ.मा.विद्यालय उझैया फकीरपुर
एसएचएसबाई स्मारक सुरेश नगर सकतपुर
एसजेएसडीएमएम उ.मा.विद्यालय परतापुर किशनी
स्वामी नित्यानंद इंटर कॉलेज किशनी
एसबीएलआर शिक्षण संस्थान निहालपुर
श्री आरबी इंटर कॉलेज यादव नगर बोझा
एसजीएस उ.मा.विद्यालय तेजपुर
एलडी इंटर कॉलेज भोगांव
एसएलआर उ.मा. विद्यालय दिवनपुर चौधरी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks