
आखिर किसी वडी घटना का इंतजार कर रहा है जलनिगम
एटा समाचार
वैसे तो सारे नगर में सीवर लाइन का कार्य चलरहा है मगर वही पर जलनिगम द्वारा विछाई जा रही सीवर लाइन ने पूरे नगर छेत्र को नरक से भी बेहतर बना दिया है नगर का कोई मोहल्ला व कोई गली नही वची है जिससे लोग अपने घरों व राहगीर सुरिक्षत निकल सके ।
ऐसा ही मेन बाजार गाँधी मार्केट जो रोड़ सीधा कलक्ट्रेट से जोड़ता है वही पर महिला अस्पताल भी है लेकिन महिला अस्पताल के मेन गेट पर ही सीवर का चेंबर बना हुआ है लेकिन उस चेंबर का गड्डा अभी तक वन्द नही किया गया है इस गड्ढे की वजह से कई लोग चुटैल हो चुके है कइयों की तो चार पहिया वाहनों में इस चेंबर की वजह से काफी नुकसान तक हो गया है कई लोग तो वाइको से गिरकर घायल भी हो गए है । लेकिन जलनिगम के कानों पर जू तक नही रेग रही है । शायद जल निगम किसी बड़े हादसे का इन्जार कर रहा है ।