
एटा,8जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने सयुंक्त रूप से आज सुबह कचहरी रोड पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बराबर अम्बेडकर पार्क मे बृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
विहिप के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि बृक्षो की हमारे जीवन मे बहुत महत्बपूर्ण भूमिका है बृक्षो से पर्यावरण का सन्तुलन बना रहता है तथा पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा हमे ऑक्सीजन प्रदान करते है तथा वातावरण को शुद्ध बनाते हैं इसलिए वृक्षारोपण का कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। जिस तरह हम अपने परिवार को पालते हैं उसी तरह से पेड पौधों को लगाकर उसका भी पालन पोषण का ध्यान हम लोगों को रखना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे दिलीप पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ, निशा चौहान,दीपक कुशवाह,हरि सिंह,हरीश प्रताप सिंह,अनुज दीक्षित,मुनीश वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।