
Hathrasथाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 21.05.2021 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के ग्राम टीकरी कला निवासी श्री विनोद कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि देवेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र राजवीर निवासी लालगढी, जो जनपद एटा का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है । उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरी माँ श्रीमती भगवान देवी का अपहरण कर लिया है । उक्त सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर एससी एसटी की सुसंगत धाराओ में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा की जा रही है । आज दिनांक 06.07.2021 को सांय थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वाँछित नामजद आरोपी देवेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र राजवीर निवासी लालगढी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस क्षेत्र में अवैध पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस के साथ घूम रहा है , जिससे लोगो में दहशत व्याप्त है । सूचना पर तत्काल थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त अभियोग में वाँछित नामजद आरोपी व अवैध असलाह-कारतूस लिये घूम रहे देवेन्द्र उर्फ बन्टी उपरोक्त को हिरासत में ले लिया गया । उक्त आरोपी के पास से बरामद असलाह-कारतूस के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । हिस्ट्रीशीटर देवेन्द्र यादव उर्फ बंटी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 188/1993 धारा 504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 95/1994 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 437/1996 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 385/05 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 249/05 धारा 419, 420, 448, 511, 427 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 562/05 धारा 384 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 12/06 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 21/2011 धारा 279, 304ए भादवि ।
- मु0अ0सं0 124/2011 धारा 307,34,504 भादवि ।
- मु0अ0सं0 624/20 धारा 147, 148, 149, 307, 384, 506, 323 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
- मु0अ0सं0 217/21 धारा 343,365 भादवि व (3),(2) 5 एससी, एसटी एक्ट थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
- मु0अ0ंसं0 291/21 धारा 30 आर्म्स एक्ट, 188 भादवि थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
PRO Cell Hathras