कैबिनेट फेरबदल: राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण

दिल्ली मंत्री मंडल अपडेट…

कैबिनेट फेरबदल: राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह

मोदी कैबिनेट का विस्तार शुरू, नारायण राणे ने ली शपथ….

मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में शुरू हुआ…
नारायण राणे ने ली मंत्री पद की शपथ…

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में शामिल हो गए, जिससे कोंकण क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत हुई। राणे को ‘सेना बैटर’ के रूप में जाना जाता है और उन्होंने मराठा आरक्षण पर रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई….

मोदी कैबिनेट में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सर्बानंद सोनोवाल आदिवासी समुदाय से आते हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहटी विवि से LLB की है। सर्बानंद सोनोवाल असम से 2 बार सांसद रहे हैं। 2014 से 2016 केंद्रीय खेल मंत्री रहे हैं सर्बानंद सोनोवाल….

मध्य प्रदेश के बड़े दलित नेता और टीकमगढ़ से राज्यसभा सांसद वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली…

वीरेंद्र कुमार 7वीं बार सांसद चुने गए हैं चाइल्ड लेबर पर PHD की है…

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली….

लाइव अपडेट…

बिहार से राज्यसभा सासंद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली…

रामचंद्र प्रसाद सिंह कुर्मी जाति के बड़े नेता हैं रामचंद्र प्रसाद सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं…

ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री पद शपथ ली।

अश्विनी वैष्णव वाजपेयी सरकार के दौरान PMO में रह चुके हैं। अश्विनी वैष्णव ने IIT कानपुर से एमटेक किया है….

मंत्रिमंडल विस्तार लाइव अपडेट

पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ….

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks