प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को सकुशल एवं आयोग की मंशानुसार कराया जाएगा सम्पन्न

प्रशासन एवं पुलिस ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन हेतु पूर्ण की समस्त तैयारियां

प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को सकुशल एवं आयोग की मंशानुसार कराया जाएगा सम्पन्न

मतदान के दिन 10 जुलाई को कोरोना कर्फ्यू का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जनपद में प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन को प्रत्येक दशा में आयोग की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। इस हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, प्रत्येक स्थल पर कड़ी बैरीकेटिंग एवं बैरियर की व्यवस्था की गई है।

जनपद के 8 विकासखंडों में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन हेतु जारी की गई समय सारिणी के तहत 8 जुलाई को नामांकन पत्र पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों के परीक्षण का काम संबंधित क्षेत्र पंचायत कार्यालय में 8 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे आरंभ होगा। उम्मीदवारी वापिसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा 9 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संबंधित कार्यालय पर दी जाएगी। यदि निर्वाचन लड़े जाने की दशा में मतदान 10 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच होगा और मतगणना अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।

नॉमिनेशन स्थल, मतदान एवं मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, साथ ही वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था होगी। नामांकन के दौरान प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं अनुमोदक ही प्रवेश कर सकेंगे। समस्त एआरओ अपने-अपने तैनाती स्थल पर चैक कर लें, कोई समस्या आए तो तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाएं। अच्छी रणनीति के तहत हमें चुनाव को सम्पन्न कराना है। तैनात पुलिस बल द्वारा भी गंभीरतापूर्वक ड्यूटी की जाए। मतदान के दिन मतदाताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए। मतदान के दिन 10 जुलाई को कोरोना कर्फ्यू का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, सीडीओ अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks