दरोगा के मकान का ताला तोड़कर चोरी

दरोगा के मकान का ताला तोड़कर चोरी
एटा। जिले में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब पुलिस और वकीलों को भी निशाना बनाने लगे हैं। बीते दिन जहां जलेसर तहसील में वकील का चैंबर तोड़कर चोरी की गई, तो रात में एक पुलिस दरोगा के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है। पुलिस महकमे में सर्विलांस प्रभारी सत्यराम सिंह कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड चुंगी के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनके पुत्र के चोट लगने की वजह से तीन दिन की छुट्टी लेकर इटावा गए थे।
जून को छुट्टी पर जाने के बाद तीन जुलाई की सुबह एटा पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे दो लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और जूते चोरी हो चुके थे। सर्विलांस सेल प्रभारी सत्यराम सिंह ने तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि दरोगा छुट्टी पर गए थे तभी किसी ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks