एटा – शहर में वर्षों पुरानी बिजली की जर्जर लाइनें एवं उपकरण गर्मी के दिनों में अधिक लोड पड़ने पर हीट हो रहकर खराब हो रहे हैं। फॉल्ट होने के बाद शहर में कई-कई घंटों बिजली गुल हो रही है। बुधवार को सुबह से रात तक शहर के मोहल्ला गढ़ी लवायन, होली मोहल्ला, पुरानी बस्ती, कटरा मोहल्ला, नई बस्ती, शांति नगर सहित दर्जनों मोहल्लों में हर घंटे के अंतराल पर बिजली आने जाने का सिलसिला लगा रहा। जिससे लोग काफी हद तक परेशानियों का सामना करते रहे।
बुधवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन आरबी रॉय एवं एडीओ प्रथम योगेश कुमार ने बताया कि शहर में लगा हुआ विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी पुराना हो चुका है। जर्जर केबिले एवं उपकरण गर्मी के दिनों में अधिक लोड पड़ने पर हीट हो रहे हैं।