बंबा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत

बंबा में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र स्थित गांव लोहचा नाहरपुर के पास बंबा में नहाने गए गांव के दो किशोर पानी में डूब गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना उनके साथ ही नहा रहे अन्य किशोरों ने गांव में दी। गांव लोहचा नाहरपुर निवासी भूदेव सिंह के 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा और लालता प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र राहुल की बंबा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही अन्य किशोरों के साथ वह बंबा में नहाने चले गए थे। नहाते समय अचानक दोनों पानी में डूबने लगे।

साथ के किशोरों ने इनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। दौड़कर वहां पहुंचे और दोनों को पानी से निकाला। निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ जलेसर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि बंबा में नहाते समय दो किशोरों की मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। अभी परिवारीजनों से बात चल रही है। परिजनों की रजामंदी होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks