30 जून तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न – जिला पूर्ति अधिकारी

30 जून तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न – जिला पूर्ति अधिकारी

एटा – एटा जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थतियों को देखते हुए माह जून में द्वितीय वितरण चक्र में नियमित खाद्यान्न का वितरण 30 जून तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न 35 किग्रा0 प्रतिकार्ड जिसमे 20 किग्रा0 गेहूॅ, 15 किग्रा0 चावल तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को खाद्यान्न 5 किग्रा0 प्रति यूनिट जिसमें 3 किग्रा गेहूॅ, 2 किग्रा चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जनपद के समस्त अन्त्योदय श्रेणी के लाभार्थियों के लिए त्रैमास अप्रैल, मई, जून के लिए प्रतिमाह एक किग्रा प्रतिकार्ड की दर से अनुमन्य कुल तीन किग्रा0 प्रति कार्ड चीनी एक साथ 18 रू0 प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध करायी जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है जिनके द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण अपनी उपस्थिति में कराया जाएगा तथा वितरण के समय अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी कराया जायेगा। माह जून में द्वितीय वितरण चक्र के दौरान जिन कार्डधारकों के किसी कारणवश अंगूठा/अंगुली ई0पॉस मशीन में मैच नहीं हो पायी है, तो उन्हें ई0पॉस मशीन के माध्यम से प्रॉक्सी/मोबाइल ओटीपी सत्यापन द्वारा वितरण की अन्तिम तिथि 30 जून को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks