बंगाल में दल-बदल का दौर शुरू, गंगाजल छिड़कर हुई 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीएमसी में वापसी

बंगाल में दल-बदल का दौर शुरू, गंगाजल छिड़कर हुई 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीएमसी में वापसी

बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया इलाके में 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यालय के बाहर धरना दिया. सभी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने बीजेपी में जाकर गलती की है. टीएमसी में उन्हें वापस लिया जाए. बीजेपी कार्यकर्ताओं का यह धरना 4 घंटे तक चला.

चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद इलाके के टीएमसी पंचायत प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं पर गंगाजल छिड़का, उन्हें ‘शुद्ध’ किया, फिर पार्टी की सदस्यता दी. इसके लिए भी बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे. बात सिर्फ छोटे कार्यकर्ताओं की ही नहीं है, दिग्गज बीजेपी नेता भी इसी कतार में पार्टी की हार के बाद नजर आ रहे हैं.

सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह धरना और अनशन तब तक नहीं हटेगा जब तक इनको टीएमसी में वापस शामिल नहीं किया जाएगा. सभी के हाथ में प्ले कार्ड भी था, जहां बीजेपी में शामिल होना गलत बताया गया था और टीएमसी और ममता बनर्जी को महान बताया गया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks