गैर इरादतन हत्या करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त सत्यम गिरफ्तार

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गैर इरादतन हत्या करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त सत्यम गिरफ्तार। *घटनाः-* दिनांक 09.06.2021 को वादी मुकेश कुमार पुत्र कमल सिंह नि0 नगवाई थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना पर सूचना दी कि दिनांक 08.06.2021 समय शाम करीब 5 बजे शालवाहनपुर के पास संजयडेरी जलेसर सादाबाद रोड के सामने वादी व श्यामसुन्दर मोटर साइकिल खडी कर सब्जी खरीद रहे थे। तभी जलेसर की तरफ से तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर जोनडीयर मय ट्रोला के चालक सत्यम पुत्र तेजपाल निवासी सोना थाना सकरौली जनपद एटा ने टक्कर मार दी जिससे वादी व श्यामसुन्दर के गम्भीर चोटे आईं। श्यामसुन्दर को गम्भीर हालत में आगरा एस.एन. मेडिकल काँलेज ले गये जहाँ डाक्टरों ने श्यामसुन्दर को मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 202/2021 धारा 279, 338, 304ए भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना जलेसर एटा पुलिस द्वारा थाना जलेसर एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2021 धारा 279, 338, 304ए भादवि में नामजद अभियुक्त सत्यम पुत्र तेजपाल निवासी सोना थाना सकरौली को आज दिनांक 10.06.2021 को आगरा चौराहा जलेसर पर समय 05.30 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. सत्यम पुत्र तेजपाल निवासी सोना थाना शकरौली जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 श्री उमश चन्द
  2. का0 नवीन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks