एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लगाई गई वैक्सीन

एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लगाई गई वैक्सीन
एटा। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद्र गौतम के निर्देशन में कार्यालय पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित टीम द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु चालक परिचालक एवं आमजन को वैक्सीन लगाई गई। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के मुख्य भवन में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में कार्यालय पर आए चालक-परिचालक सहित कुल 70 लोगों के वैक्सीनेशन डोज लगाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक विजय प्रताप सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह वरिष्ठ सहायक के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं साथ ही अरविंद कुमार वरिष्ठ सहायक, हेमेंद्र बघेल सुपरवाइजर, महेशचंद्र वर्मा डीईओ तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित श्रीमती रत्ना भारद्वाज, श्रीमती विमला यादव, अर्चना माथुर, करिश्मा बघेल सीएचओ द्वारा वैक्सीनेशन कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks