
एटा-थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ,बावसा चौराहे के पास से थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/2021 धारा 147/148/149/323/302/504/506/188/171E/269/270 भादावि व 3 महामारी अधिनियम मे वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
नरेन्द्र सिह पुत्र सोवरन सिह नि0 वावसा थाना कोतवाली देहात एटा ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण
1.प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह
2.व0उ0नि0 श्री नारायन दत्त तिवारी
3.रि0का0 30 रिषभ देशव