बीजेपी में सब ठीक नहीं? 20 साल में पहली बार नए पोस्टर से वसुंधरा राजे गायब

राजस्थान : बीजेपी में सब ठीक नहीं? 20 साल में पहली बार नए पोस्टर से वसुंधरा राजे गायब

राजस्थान बीजेपी में लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी ने मुख्यालय पर नए पोस्टर-होर्डिंग्स लगाए हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा गायब है. 20 सालों में पहली बार ऐसा है कि जब मुख्यालय पर लगे किसी पोस्टर में वसुंधरा राजे नहीं हैं. इससे पहले, झालावाड़ में वसुंधरा और उनके बेटे के गुमशुदगी के पोस्टर भी लग चुके हैं.

राजस्थान में बीजेपी के नए पोस्टर के बाद विवाद की भी शुरुआत हो गई है. नए पोस्टर्स-होर्डिंग्स पर बीजेपी का कहना है कि नए लोग आते रहते हैं और पुराने लोग जाते हैं. यह परंपरा रही है, लेकिन वसुंधरा राजे के समर्थकों का कहना है कि राजस्थान में राजे जरूरी और बीजेपी की मजबूरी भी हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks