
आज पेट्रोल डीजल की वृद्धि को लेकर एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ठंडी सड़क फौजी पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया
धरना को संबोधित करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कोरोना महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से जून रहे हैं देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर का आंकड़ा भी कार कर गई है और देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है
एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा पेट्रोल डीजल की वृद्धि से लगभग सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रतिशत वृद्धि होना निश्चित है
जिला के प्रवक्ता आदर्श मिश्रा डैनी ने कहा लगातार पेट्रोल डीजल की वृद्धि से आम जनमानस परेशान और चिंतित है
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता देवी संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कोरोना जैसी महामारी में लगातार पेट्रोल डीजल की वृद्धि हो रही है ऐसा लगता है कि सरकार पूंजीपतियों के सामने हथियार डाल दिए हैं
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट संगठन उपाध्यक्ष शहर भोला गुप्ता दिनेश चंद्र यादव शहर के महासचिव आलोक गुप्ता वार्ड नंबर 16 के अध्यक्ष प्रमोद बंटी वार्ड नंबर 7 के अध्यक्ष रोहित राणा वार्ड नंबर 1 के अध्यक्ष गौरव पाराशर वार्ड नंबर 7 के अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि वार्ड नंबर 25 के अध्यक्ष सुल्तान अली अब्बास वेद प्रकाश माथुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के एटा शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग शहर उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग शहर महासचिव सुल्तान अली अब्बास उषा देवी भाग्यश्री अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी अभिषेक चौहान सुमित चौहान हीरा पाराशर नीरज मिश्रा डॉ सुरेंद्र सविता जयकुमार किशन गोपाल अग्निहोत्री अमित गुप्ता बब्बू नंद लाल यादव मोहम्मद अकरम बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे धरने में