चार ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध की स्थिति में, घोषणा आज

चार ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध की स्थिति में, घोषणा आज
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। सभी आठों ब्लॉक पर रविवार शाम पांच बजे तक प्रक्रिया चली। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद पांच ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। सोमवार को नाम वापसी के बाद घोषणा कर दी जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया शाम पांच बजे तक संचालित की गई। ब्लॉकों पर बहुत कम ही लोग नामांकन के लिए पहुंचे। विकासखंड सकीट के आरओ नीरज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 90 पदों के सापेक्ष 102 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। शीतलपुर के आरओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 46 पद के सापेक्ष 55 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें 9 नामांकन रद्द हो गए। वहीं विकासखंड जैथरा के आरओ एएस भाटी ने बताया कि ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए 13 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

विकास खंड मारहरा के आरओ भारत भूषण ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 62 पद के सापेक्ष 63 नामांकन पत्र बिके। कमी मिलने पर एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया। विकास खंड अवागढ़ के आरओ अजय कुमार भारती ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 175 पद के सापेक्ष 181 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। विकास खंड अलीगंज के आरओ संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 68 पद के सापेक्ष 67 नामांकन पत्र मिले हैं।

विकासखंड निधौली कलां के आरओ रमेश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 34 रिक्त पद के सापेक्ष 34 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। विकास खंड जलेसर के आरओ संजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 40 पद के सापेक्ष 42 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिसमें से दो नामांकन रद्द हो गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks