
एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.06.2021 को समय करीब 1800 बजे थाना कोतवाली देहात को सूचना मिली कि ग्राम नगला माची में मक्के के खेत में कुछ लोग शराब की भट्टी चलाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हैं और लहन को जमीन में गड्ढा खोदकर उसने छुपा देते हैं इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात प्रभारी व आबकारी निरीक्षक टीम द्वारा तत्काल नगला माची में घटनास्थल पर दबिश दी गई जहाँ मौके पर 200 लीटर लहन को नष्ट किया गया तथा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई इसमें अभियुक्त डालचंद पुत्र होडल सिंह निवासी नगला माची, को0 देहात व गंगा सिंह पुत्र होडल सिंह निवासी नगला माची को0 देहात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0स0 199/21 व 200/21 धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, मौके पर कोई अभियुक्त नहीं मिला, थाना द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।