
#Etah….
गृह क्लेश के चलते जहर खाकर दी जान
कोतवाली नगर क्षेत्र के राजाहाउस निवासी 50 वर्षीय देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह से शनिवार को दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने घर पर ही जहर खा लिया। उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हुई। राजीव चैहान ने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को घर ले गए।