
एटा…थाना अलीगंज और मलावन में वृक्ष लगा कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,
आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं. पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती. ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कोतवाली अलीगंज परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं थाना स्टाफ ने पेड़ लगा सभी को वृक्षों के महत्व को बताया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा पेड़ है तो जीवन है इसलिए सभी लोग कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं।
वही थाना मलावन परिसर में इंस्पेक्टर पंकज मिश्र ने पुलिस कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया और वृक्ष के महत्व को बताया। इंस्पेक्टर पंकज मिश्र वृक्षारोपण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक और भयानक संकेत हमें दे दिया है. इस दौर में जिस तरह लोग ऑक्सीजन की वजह लोगो को काफी घाव मिले उनका भरना मुश्किल है. इस दौर में कृत्रिम ऑक्सीजन का लोगो को उपयोग करना पड़ा उसने बीमारी के साथ साथ यह चेतावनी भी दी है कि वृक्ष हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण और कीमती है। इसलिए सभी लोग पेड़ लगाए और पेड़ लगा कर उनकी देखभाल भी करें।