जनपद न्यायालय में आज 40 कर्मचारी एवं अधिवक्तागण का हुआ टीकाकरण

जनपद न्यायालय में आज 40 कर्मचारी एवं अधिवक्तागण का हुआ टीकाकरण

एटा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय एटा में माननीय जनपद न्यायाधीश एटा के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय एटा में कार्यरत अधिकारीगण एवं उनके परिवारीजन एवं कर्मचारीगण का टीकाकरण जनपद न्यायालय एटा के केंद्रीय सभागार में दिनांक 01.06.2021 से कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 04.06.2021 को कुल 40 कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण का टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण अभियान में अभी तक कुल 187 अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण का टीकाकरण कराया जा चुका है। जनपद न्यायालय एटा के नोडल अधिकारी(कोविड-19)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17, एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया अधिक से अधिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को टीका लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks