अपर मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद ओपीडी शुरू करने की तैयारी पूरी,C.M.O

कोविड के चलते बंद हुई ओपीडी सेवा कल से होगी शुरू

=अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की व्यवस्था होगी
=अपर मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद ओपीडी शुरू करने की तैयारी पूरी

एटा,

कोरोना के कारण अस्पतालों में ठप हुई ओपीडी सेवा को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी है। अपर मुख्य सचिव का पत्र आने के बाद चार जून से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर कोविड प्रोटोकाल के तहत ओपीडी को शुरू किया जाएगा। ओपीडी शुरू करने के लिए एक दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई।

कोविड-19 की दूसरी लहर अप्रैल महीने से शुरू हुई। कोविड का ग्राफ बढ़ने के बाद शासन के निर्देश पर ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया था। अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी ज्यादा भटकना पड़ा। उस समय सिर्फ कोविड का इलाज किया जा रहा था। अब कोविड की चाल थोड़ी मंद पड़ी है। ऐसे में शासन ने फिर से ओपीडी सेवाओं को आमजन के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने पत्र में बताया कि सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के साथ ओपीडी और आईपीडी सेवाएं चार जून से शुरू कर दी जाएंगी। इन केंद्रों में फीवर क्लीनिक अलग से शुरू की जाएगी। जिन सामुदायिक केंद्रों को कोविड अस्पतालों के रूप में चिन्हित किया। वहां नॉन कोविड के ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएगी। इन केंद्रों पर कोई मरीज भर्ती है तो उसे एल-टू में भेजा जाएगा।

महिलाओं के आपरेशन भी हो सकेंगे

=सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के लिए काम भी शुरू होंगे। उनके परीक्षण के साथ आप्रेशन और प्रसव में सीजेरियन का काम भी करने के निर्देश दिए गए। सर्जिकल ओपीडी को भी शुरू कर मरीजों के आपरेशन किए जाएंगे।

पोस्ट कोविड सेंटर बनाए जाने की तैयारी

=अस्पतालों में पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी चलाए जाएंगे। जहां पर पहले से फिजिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट व मानसिक रोग विशेषज्ञ की टीम काम करेगी। सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सुचारू काम करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 के कारण पीएचसी और सीएचसी पर ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया था। शासन के निर्देश के बाद शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू होगी। इससे नॉन कोविड मरीजों के उपचार हेतु सेवाएं सुचारू हो पाएंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks