85 लीटर कच्ची शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

कासगंज।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में जनपद में अबैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अमाँपुर पुलिस ने आबकारी टीम के साथ सयुक्त रूप से मिलकर जयसिंह पुत्र यशपाल के खेत के पास बम्बा में ग्राम लच्छिमपुर से करू उर्फ रामकुमार, अंकित कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम लच्छिमपुर को शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया इनके के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण व मौके से 85 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी एवं 400 लीटर लहन नष्ट किया गया हैं वही गिरफ्तार अभियुक्तों जेल भेज दिया गया