अध्यापक-छात्र का पवित्र रिश्ता हुआ दाग़दार, 11वीं के छात्र संग फरार हुई महिला टीचर

हरियाणा : अध्यापक-छात्र का पवित्र रिश्ता हुआ दाग़दार, 11वीं के छात्र संग फरार हुई महिला टीचर

सूबे के पानीपत शहर से टीचर-स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक निजी स्कूल की टीचर अपने 17 साल के एक स्टूडेंट को बहकावे में लेकर लापता हो गई है. पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में ही रह रही थी.

छात्र के पिता ने जिला पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका बेटा हर रोज की तरह 29 मई को भी दोपहर 2 बजे लेडी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया. टीचर के घरवालों ने पहले तो इस पर कई घंटे तक कुछ नहीं कहा, फिर टीचर के पिता ने बेटी के गायब होने की जानकारी दी. दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए. कीमती सामान में टीचर के हाथ में सिर्फ एक सोने की अंगूठी है.

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीचर और छात्र की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है. गायब होने के बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं. पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता ने कहा है कि उनका बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और आरोपी महिला उसकी क्लास टीचर है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks