भाजपा में जोरों पर है आंतरिक कलह: बीएल संतोष के साथ बैठक में नजर आया अंतर्विरोध

लखनऊ

यूपी भाजपा में जोरों पर है आंतरिक कलह: बीएल संतोष के साथ बैठक में नजर आया अंतर्विरोध।

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष आज योगी सरकार के सभी मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। पहले से तय समय के अनुसार, बीएल संतोष बैठक में सबसे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिले फिर डिप्टी CM दिनेश शर्मा से मुलाक़ात की।इसके बाद उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात कर योगी सरकार के कार्यकाल का जायजा लिया।

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बाहर निकाल आए हैं। अब आगे की बैठक मंत्रियों के साथ जारी है। अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी भाजपा में घमासान जारी है। बैठक में हुई चर्चा के अनुसार यूपी भाजपा में काफी अंतर्विरोध है। योगी सरकार के कामकाज को लेकर यूपी भाजपा में काफी विरोध है।

सूत्रों की मानें तो, बीएल संतोष के साथ बंद कमरे में चल रही बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों से विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य से काफी देर तक वार्ता चली। हालांकि चारदीवारी के अंदर चल रही वार्ता का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कोई भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया को गोल गोल घुमाया।हालांकि केशव मौर्य ने कुछ संकेत अवश्य दिए हैं। केशव मौर्य ने कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम अगला चुनाव भी जीतेंगे और 300 से अधिक सीटें आएंगी। अब केशव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें यूपी भाजपा में आंतरिक कलह काफी जोरों पर चलने की ख़बरें निकलकर सामने आ रही हैं।

मिली सूचना के अनुसार, संगठन और सरकार के बीच काफी रस्साकशी जारी है। इसी बीच भाजपा विधायकों ने भी केंद्रीय नेता बीएल संतोष से मिलने की इच्छा जाहिर की है। ज्यादातर भाजपा विधायक बीएल संतोष से मिलना चाहते हैं। शायद वह अपनी पीड़ा भी व्यक्त करना चाहते होंगे। फिलहाल विधायकों से मिलने का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks