
एटा- बागवाला पुलिस को मिली सफलता, खुद के अपहरण को झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 129/2021 धारा 211 भादवि के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.05.2021 को पीआरवी 1954 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कासौन से एक लड़का सनी पुत्र सुगड़ सिंह नि0-कासौन थाना बागवाला एटा का अपहरण हो गया है । इस सूचना पर थाना प्रभारी बागवाला द्वारा सनी के मोबाइल का लोकेशल सर्विलांस सैल एटा से ज्ञात कराया गया तो लोकेशन सिकन्दराराऊ जिला हाथरस में मिला। सनी के उक्त मोबाइल नम्बर पर बात की गयी तो बताया कि वह मक्का के खेत से अपने हाथ पैर खुद ही खोलकर रोड पर आ गया हूँ तथा मुझे गाडी मिल गयी है और अब एटा आ रहा हूँ। इस पर बागवाला पुलिस द्वारा सैथरी होते हुए एटा अलीगंज तिराहे पर पँहुचा तो सनी समय 16.20 बजे मिल गया। थाने पर लाकर पूछताछ की गयी तो सनी ने बताया कि वह अपने गाँव कासोन से एटा दवाई लेने जा रहा था तो ग्राम हरचन्दपुर जीटी रोड़ पर एक ओमनी कार में बैठा वहां से एटा पहुँचने से पहले कार वाले ने मेरे से किराये के 20 रुपये मांगे मेरे द्वारा किराया ना देने पर ओमनी कार वाले ने गुस्से मे आकर एटा के बजाय सिकन्दराराऊ छोड़ दिया था। सिकन्दराराऊ पहुँचकर वह डर गया था तो इसी वजह से मैंने अपहरण की झूठी योजना बनाकर अपने घर वालो को बता दी थी। अभियुक्त द्वारा दी गयी झूठी सूचना के आधार पर *मु0अ0सं0 129/2021 धारा 211 भादवि* थाना बागवाला एटा पंजीकृत किया गया। इस संबंध में अभियुक्त द्वारा दी गयी अपहरण की झूठी सूचना पर सर्विलांस सैल की मदद से अभियुक्त सनी को उसके मोबाइल से सम्पर्क कर समय 16.20 बजे एटा अलीगंज मार्ग पर गिरफ्तार गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- सनी पुत्र सुगड़ सिंह निवासी कासौन थाना बागवाला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल
- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
- है0का0 राजेन्द्र सिंह
- का0 प्रतिभान सिंह