अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,15 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,15 लीटर कच्ची शराब तथा भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला गजपति को जाने वाले रास्ते पर भट्टे की खाली जगह में से कच्ची शराब बनाते एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 04.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 238/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. विपिन यादव पुत्र अतरसिंह निवासी नगला गजपति थाना जैथरा जिला एटा।

बरामदगी-
1- 15 लीटर कच्ची शराब
2- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 नितिन कुमार
  2. आरक्षी अंकित भाटी
  3. आरक्षी अजीत

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks