
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सोहनलाल गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त सोहन लाल पुत्र रामदास निवासी ढटिगरा थाना जसरथपुर एटा संबन्धित मु0अ0सं0 92/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 272, 273 भादवि को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक पाठशाला ढटिगरा के सामने से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- सोहन लाल पुत्र रामदास निवासी ढटिगरा
थाना जसरथपुर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उप निरीक्षक राम सिंह
- का0 हरिओम
- का0 रवि कुमार