
एटा।थाना निधौली कलाँ जनपद एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस व आबकारी टीम द्वारा अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण का जखीरा बरामद श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी जलेसर, श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना निधौली कलाँ पुलिस तथा आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम नगला सन्तीपुर में जाकर चैकिंग की गयी तो देशी शराब व उसके बनाने के निम्नलिखित उपकरण बरामद हुए । जो निम्न हैः-*
- 25 पेटी मस्तीह अवैध देशी शराब, प्रत्येक पेटी में 45 पौवे कुल= 1125 पौवे
- 32 पेटी गुडइवनिंग अवैध देशी शराब, प्रत्येक पेटी में 45 पौवे कुल= 2565 पौवे
- हरे ढकक्न 4500 Radico खेतान लि0
- लाल ढक्कन 12000 SIR SHADI LAL DISTILLERY MANSURPUR
- रैपर मस्तीह 24 बन्डल (रोल)
- शीशी खाली पव्वा 3600
- नकली क्यूआर कोड (बार कोड) डेढ बन्डल
- कैन काले रंग की भरी हुई करीब 40 लीटर बनी हुई शराब
- कैन नीले रंग में भरी हुई करीब 8 लीटर बनी हुई शराब
- कैप सीलिंग मशीन- 01 पीस
- पम्पिंग मशीन- 01 पीस
- दो खाली कैन 50 लीटर वाली एक सफेद व एक नीले रंग की
- दो ड्रम बडे 200 ली0 नीले रंग के
- खाली पैकिंग गत्ता- 29 पीस जिस पर फाँर सैल इन यूपी लिखा है ।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 29.05.2020 को थाना निधौली कलाँ पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब की चैकिंग के दौरान मुखविर खास की सूचना पर ग्राम नगला सन्तीपुर में अवैध रूप से तैयार की जा रही देशी शराब व उसको बनाने का सामान काफी मात्रा में बरामद किया गया । मौके से दो अभियुक्तों को पकडा गया है, अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौली कलाँ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1- जोधपाल
2- नेमसिंह
पुत्रगण होतीलाल निवासी संतीपुर थाना निधौलीकलां एटा